फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves enter jeweler's shop posing as customers, steal jewelery worth Rs 2 lakh

Bulandshahar News: ग्राहक बन सराफ की दुकान में घुसे चोर, दो लाख रुपये के गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो शातिर चोरों ने दुकान से करीब दो लाख रुपये कीमत की सोने की दस अंगूठी चोरी कर ली। पीड़ित को मामले की जानकारी तब हुई जब अन्य ग्राहक दुकान पर पहुंचे और अंगूठी दिखाने की मांग की। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जहांगीराबाद निवासी राजवीर की गांधी चौक पर सराफ की दुकान है। पीड़ित के पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि उनके पिता राजवीर दुकान पर बैठे थे, इसी दौरान दो युवक दुकान में पहुंचे और सोने का ओम दिखाने की बात कही। जिस पर उसके पिता राजवीर ने सोने का ओम दिखा दिया। पॉलिथीन में सोने की 10 अंगूठी भी रखी थीं। जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपए थी। इस दौरान चोर अंगूठियो की पॉलिथीन को लेकर फरार हो गए। पीड़ित को इसकी भनक तब लगी जब अन्य ग्राहक अंगूठी देखने के लिए दुकान पर पहुंचे, लेकिन पॉलिथीन नहीं मिली। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। बताया गया कि दोनों आरोपी कई अन्य सराफ की दुकानों पर भी पहुंचे थे। वहीं, मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकान व उसके आस पास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जल्द ही पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed