{"_id":"67bdda094eab2857aa02a5c3","slug":"there-will-be-no-electricity-cuts-on-holi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-130103-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होली पर न कटेगी बिजली, न होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होली पर न कटेगी बिजली, न होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली पर लोगों को बिजली, पानी की किल्लत न हो, इसके लिए ऊर्जा निगम और नगर पालिका अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत 14 मार्च को पानी की अतिरिक्त सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए शहर स्थित ट्यूबवेल में लगे मोटर और स्पेयर में रखे मोटर की मरम्मत करा ली गई है।
होली पर 14 मार्च को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जिले भर में निर्बाध बिजली सप्लाई देने के इंतजाम किए हैं। 13 मार्च को होलिका दहन और 14 को धुलेंडी पर बिजली-पानी की कमी से कोई व्यवधान न हो, इसके लिए अधिकारी अभी से मरम्मत कार्य करने में लगे हैं। उन्होंने शेड्यूल बनाकर जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत शुरू कर दी है।
उनकी योजना 12 मार्च की रात 12 बजे से 14 मार्च की रात 12 बजे तक निर्बाध बिजली सप्लाई देने की है। साथ ही आपातकाल में ही बिजली कटौती करते हुए फाल्ट को ठीक किया जाए, ताकि अन्य लोगों को परेशानी न हो। अधिकारियों ने कर्मचारियों की टीम बनानी शुरू कर दी है, ताकि रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई जाए और उनके अवकाश पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी मिलेगा पानी
रंगों के त्योहार में लोगों को पानी की किल्लत से न जूझना पड़े, इसके लिए नगर पालिका अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी की सप्लाई देने के लिए ट्यूबवेलों पर लगी मोटर की मरम्मत कराई है। इसके अलावा जेनरेटर को भी चालू कराया गया है, ताकि आपात स्थिति में बिजली कटौती के कारण लोगों को पानी की किल्लत से परेशानी न हो। योजना के तहत 14 मार्च को सुबह और शाम को निर्धारित शेड्यूल से एक-एक घंटे अतिरिक्त और दोपहर में 12 से दो बजे तक पानी की सप्लाई दी जाएगी।
होली पर लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए शेड्यूल बनाकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कर्मचारियों की टीम लगाकर मरम्मत कार्य को पूरा कराएं। - निरंजन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
होली की तैयारी करते हुए लोगों को अतिरिक्त पानी सप्लाई देने की योजना तैयार की गई है। सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी पानी की सप्लाई दी जाएगी। ट्यूबवेल पर लगी मोटर व जेनरेटर की मरम्मत करा ली गई है। - अमित गौतम, सहायक अभियंता, जल कल विभाग नगर पालिका