फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There will be a protest against the arbitrariness of junior engineers

Bulandshahar News: अवर अभियंताओं की मनमानी के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के अवर अभियंताओं की मनमानी के खिलाफ अब शिकारपुर विधायक का संगठन राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच के बैनर तले पदाधिकारी दो अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए विधायक व संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवर अभियंताओं की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मांगों को लेकर नौ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के लिए अवर अभियंताओं ने अपने सीयूजी नंबर बंद करते हुए सिम को खंड कार्यालयों में जमा करा दिए हैं। जिसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली संकट, नए कनेक्शन समेत अन्य कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नौ दिन से अवर अभियंताओं के फोन बंद होने से बिजली आपूर्ति की स्थिति भी खराब हो रही है और किसानों को सिंचाई के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में अब अवर अभियंताओं की मनमानी के खिलाफ शिकारपुर विधायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच अनिल शर्मा ने बृहस्पतिवार को हाइडिल काॅलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने संगठन के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपनी समस्याएं बताएं, उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वहीं जेई संघ के सचिव पवन कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई के लिए व्यवस्था करने में सभी जेई कार्य कर रहे हैं। लेकिन उच्चाधिकारी मांगों को पूरा करने के बजाए अवैध रूप से नोटिस जारी कर रहे हैं। साथ ही वेतन न मिलने से जेई व टीजीटू को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed