{"_id":"65ca47f5224e003527041bca","slug":"there-was-echoing-noise-in-the-ambulance-both-mother-and-child-were-healthy-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-111448-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के साथ ईमटी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में ही एंबुलेंस कर्मी की मदद से बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
102 व 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुठावली निवासी मोहम्मद अली की पत्नी गुलफशा गर्भवती थी। रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी। कॉल आने पर एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 4409 को गुलफशा को लेने के लिए भेजा गया। एंबुलेंस कर्मी महिला को एंबुलेंस में बैठाकर परिजनों संग जिला महिला अस्पताल ले जाने लगा। गांव से कुछ दूर जाने पर रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिस पर एंबुलेंस चालक आबिद हुसैन ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक दिया। ईएमटी मुकेश कुमार ने परिजनों से वार्ता करने के बाद एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।