फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There is no water supply in Ahirpada locality for the last ten days.

Bulandshahar News: दस दिनों से नहीं आ रहा अहिरपाड़ा मोहल्ले में पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
There is no water supply in Ahirpada locality for the last ten days.
खुर्जा। नगर पालिका क्षेत्र के अहिरपाड़ा मोहल्ले में बीते दस दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप से पानी ढोने पर मजबूर हैं। मोहल्ला निवासी शीला देवी ने बताया कि करीब 500 घरों में पानी की आपूर्ति होती है। इसी से लोग पीने का पानी भरते हैं और घरेलू कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मण ने बताया कि पाइपलाइन में पानी नहीं आने के कारण लोगों को हैंडपंप से बाल्टी व अन्य बर्तनों में पानी ढोकर लाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत ज्यादा होती है। सुनील ने कहा कि कई बार नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। शनिवार को मामले में ईओ नगर पालिका को लिखित शिकायत दी है। जलकल विभाग के जेई मिथुन गुप्ता ने बताया कि पानी की टंकी की मोटर खराब हो गई थी, जो बदली जा रही है। शनिवार शाम से आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed