फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There is a possibility of heavy rain till August 15

Bulandshahar News: 15 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/शिकारपुर/ डिबाई/अहार/औरंगाबाद। रक्षाबंधन पर झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरा दिन रुक-रुक कर जारी रही। इससे जिले में कई जगह जलभराव की समस्या बन गई। साथ ही जनजीवन प्रभवित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक 55 एमएम बारिश हुई। आगे भी भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से बूंदाबांदी जारी रही। इस बीच कई बार मौसम बदला और शुक्रवार दिन के समय धूप निकलने से मौसम धूप-छांव जैसा बना रहा। शाम से ही बादल मंडराने लगे। शनिवार दिन निकलने से पहले ही बारिश शुरू हो गई। पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा। लगातार जारी रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कई स्थानों के अलावा अनूपशहर, अहार, डिबाई, शिकारपुर और औरंगाबाद समेत देहात क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव होने से लोगों खासकर दो पहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से फसलों को मिली संजीवनी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसान राजेश व सत्येंद्र सिंह ने बताया यह बारिश धान, गन्ना समेत कई फसलों के अच्छी है। यदि और बारिश होती है तो सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि शनिवार सुबह से शाम तक 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से अभी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed