फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There is a fight for buses to go back after Holi

Bulandshahar News: होली के बाद वापस जाने के लिए बसों में मारामारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
There is a fight for buses to go back after Holi
भूड़ चौराहे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : दीपक का फाइल फोटो
बुलंदशहर। रंगों का त्योहार मनाने आए लोगों ने रविवार से वापस अपने-अपने क्षेत्र लौटना शुरू कर दिया। रविवार शाम से मार्ग पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर परिवहन निगम की बसें कम पड़ गईं। हालात ऐसे बने कि यात्रियों को अपने गंतव्य जाने के लिए चौक-चौराहों पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। जबकि नगर के रोडवेज अड्डे पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


होली त्योहार पर जिले से बाहर रह रहे लोग घर आए थे। त्योहार संपन्न होने के बाद अब अपने-अपने काम पर शनिवार से लौटने शुरू हो गए। रविवार को सुबह के समय मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे नगर के भूड़ चौराहे पर आगरा, बदायूं, बरेली, अलीगढ़, नोएडा, मुरादाबाद, कानपुर समेत अन्य मार्गों के लिए बस के इंतजार में यात्री खड़े नजर आए।
विज्ञापन

बसें पीछे से ही भरी हुई आने के कारण चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी की स्थिति बनी रही। वहीं, बस में चढ़ने के बाद कुछ यात्रियों को खड़े होकर तो काफी यात्रियों ने खिड़की के पायदान पर यात्रा की। कमोबेश यहीं नजारा लगभग लंबे रूट की सभी बसों में रहा। पिता के साथ काम पर जा रहे राजेश ने बताया कि नोएडा जाना के लिए कोई बस नहीं मिली। मजबूरन डग्गामार वाहन में बैठना पड़ा। यात्री पूजा ने बताया कि पति के साथ आगरा जा रही हूं। काफी देर हो गई, कोई बस नहीं मिल रही। एक-दो बस आई भी लेकिन भीड़ इतनी रही कि चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह के समय कम दिखी भीड़

निगम के अफसरों के अनुसार होली त्योहार के बाद शनिवार व रविवार पड़ने से रविवार दोपहर तक यात्रियों की संख्या काफी कम रही। दोपहर होने के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने से परेशानियां हुईं। हालांकि बस अड्डे पर यात्रियों को असुविधा नहीं हुई।



यात्रियों की भीड़ के चलते लगा जाम

काम पर वापस लौट रहे यात्रियों की भीड़ नगर के भूड़ चौराहे पर एकत्रित होने लगी। सड़क किनारे यात्रियों के खड़े होने से वाहनों के आवागमन को लेकर भी परेशानियां हुईं। ऐसे में चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। जाम लगने पर मार्ग से निकलने वाले वाहनों की रफ्तार भी मंद हो गई।




निगम की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही सभी रूटों पर बसों का संचालन जारी है। निगम की बसों का 18 मार्च तक निरंतर संचालन होगा। बस अड्डे पर किसी भी यात्री के बस न मिलने या इंतजार करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed