फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Theft worth lakhs by breaking the lock of the house

Bulandshahar News: भाजपा नेता के भाई के घर से लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs by breaking the lock of the house
गुलावठी के मोहल्ला रामनगर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।  संवाद
गुलावठी। थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर मोहल्ला रामनगर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने भाजपा नेता रामकुमार कौशिक के भाई कुलदीप शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पीड़ित परिवार हापुड़ में एक रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी भाजपा नेता रामकुमार कौशिक के भाई कुलदीप शर्मा गुरुग्राम में एक कंपनी में कार्यरत हैं। कुलदीप गुरुग्राम में थे और उनकी पत्नी ममता, पुत्र तुषार कौशिक एवं पुत्री मानसी हापुड़ रिश्तेदारी में गए हुए थे। देर रात में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया और कमरे व सेफ से 40 हजार नकद, तीन तोले सोने के जेवरात व 800 ग्राम चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। कुलदीप ने बताया कि उन्हें एक शादी में भात देना था, जिसके चलते उन्होंने 40 हजार रुपये व सोने, चांदी के जेवरात घर पर ही रखे थे। भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, कुलदीप सिंहल, रामकुमार कौशिक, हरित शर्मा, बजरंग दल के विभाग संयोजक आदेश चौहान थाने पहुंचे और घटना पर रोष जताते हुए चोरी के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रात्रि में दो चोर बाइक पर आए और करीब 27 मिनट में वारदात को अंजाम देकर लौट गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में लग गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed