{"_id":"575062be4f1c1b6a79109607","slug":"theft-report-was-made-to-sit-in-the-same-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में बैठकर ही करा दी थी बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में बैठकर ही करा दी थी बिजली चोरी की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दफ्तर में बैठकर ही मृतक रामसिंह के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। विद्युत विभाग की लापरवाही के बाद दरोगा ने लापरवाही की और मृतक को जिंदा मानकर बयान दर्ज कर लिए। साथ ही उसने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी।
विज्ञापन
बरहाना गांव में मृतक राम सिंह पुत्र खचेड़ू सिंह के खिलाफ जेई गजपाल सिंह ने विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राम सिंह के पौत्र भूषण त्यागी ने बताया कि माकड़ी निवासी उनकी मौसी का बेटा प्राइवेट रूप से बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पर नियुक्त है। वह उनके परिवार से रंजिश मानता है।
विज्ञापन
रंजिशन उसने विद्युत चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। उसके दादा के नाम पर कनेक्शन है जिसके बिल पिछले कई वर्षों से देरी से भेजे जाते रहे हैं। बावजूद इसके परिवार ने बिल जमा कराए। उन्होंने बताया कि मामले के मीडिया में आने के बाद अप्रत्यक्ष रूप से फैसले का दबाव बनाया जाने लगा है।
विज्ञापन