{"_id":"65a567e7a172c116c308d6cf","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-a-mobile-shop-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-10265-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का मोबाइल चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे पीड़ित दुकानदार को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना नरसेना क्षेत्र के कस्बा ऊंचागांव निवासी विनीत चौधरी का नगर में चौधरी मोबाइल प्वाइंट नाम से एक दुकान है। रविवार शाम को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटें हुए मिलें। अंदर जाकर देखा तो दुकान से दो फोन चोरी हो गए थे। दुकान के गल्ले में बाइस हजार रुपये की नकदी और करीब दो दर्जन और मोबाइल रखे थे। उनको अज्ञात चोर छोड़कर चले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध मान रही है। उधर, स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव करोठी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव करोठी निवासी देवी सिंह ने बताया कि पीड़ित करीब चार महीने पहले अपने घर का ताला लगाकर अपने बेटे के पास रोहटा रोड रहने चला गया था। रविवार को उसके पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है। पीड़ित ने आकर देखा तो घर और अलमारी का ताला टूटा था। चोर अलमारी से दस हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के सहित बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।