फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The younger brother was beaten to death for not giving money for alcohol

Bulandshahar News: शराब के लिए रुपये न देने पर छोटे भाई को पीटकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The younger brother was beaten to death for not giving money for alcohol
खुर्जा के सीकरी गांव निवासी मृतक दाताराम का फाइल फोटो। स्रोत- फाइल फोटो
खुर्जा। बड़े भाई विशाल ने रविवार को छोटे भाई दाताराम (23) की तमंचे की बट से पीटकर हत्या कर दी। मामला खुर्जा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव का है। घरेलू कलह और शराब के लिए पैसे देने से इन्कार करना हत्या के पीछे की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिता ने बड़े बेटे विशाल के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीकरी गांव निवासी गौरीशंकर ने बताया कि उनके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा विशाल शराब पीने का आदी है। वह गलत संगत में पड़ गया है।
विज्ञापन

विशाल से शराब और नशे के लिए के लिए रुपये मांगता था। इन्कार करने पर गाली-गलौज करता रहता था। इसी बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था।
शनिवार रात को भी विशाल शराब के नशे में घर में आया और हंगामा करने लगा। दाताराम ने शांत करने की कोशिश की तो उससे गाली गलौज करने लगा। इसी के दोनों में झगड़ा हो गया। परिजनों ने उस समय तो दोनों के बीच मामला शांत करा दिया। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दाताराम बाइक से गांव के बाहर जा रहा था तभी विशाल ने गाली-गलौज करते हुए रोक लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तमंचे की बट से दाताराम के सिर पर विशाल ने कई वार किए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो विशाल भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल दाताराम को कैलाश अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान दोपहर में दाताराम की मौत हो गई। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी भी गांव पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

एक साल पहले हुआ था दाताराम का तलाक : पारिवारिक कलह के चलते दाताराम का पत्नी से भी अक्सर विवाद रहता था। करीब एक साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। न्यायालय के आदेश पर दोनों अलग-अलग रहते हैं। दाताराम का कोई बच्चा नहीं है। हत्यारोपी विशाल के दो बच्चे हैं।

खुर्जा के सीकरी गांव निवासी मृतक दाताराम का फाइल फोटो। स्रोत- फाइल फोटो

खुर्जा के सीकरी गांव निवासी मृतक दाताराम का फाइल फोटो। स्रोत- फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed