{"_id":"694ace3d40731362ea009067","slug":"the-young-man-received-stitches-on-his-head-and-his-fathers-arm-was-broken-in-the-scuffle-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110809-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मारपीट में युवक के सिर में आए टांके, पिता के हाथ की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मारपीट में युवक के सिर में आए टांके, पिता के हाथ की हड्डी टूटी
विज्ञापन
जहांगीरपुर। क्षेत्र के गांव में पांच दिन पहले हुए सगे भाइयों के झगड़े में पिता के हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं, बेटे के सिर में चोट लगने पर आठ टांके आए हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित ने बताया कि 17 दिसंबर को पीड़ित अपने बेटे व पत्नी के साथ खेत में पानी लगाने गया था। तभी वहां पर पहले से उनके दो सगे भाई और उनकी पत्नी मौजूद थीं। आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते तीनों गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने फावड़े व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
इसमें पीड़ित के बेटे का सिर फट गया और पीड़ित को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीड़ित ने जहांगीरपुर थाने में शिकायत दी। बताया कि बेटे के सिर में आठ टांके आए, दाएं हाथ की हड्डी टूट गई और पीड़ित के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को पीड़ित अस्पताल से छुट्टी लेकर आया और सोमवार को एसएसपी को शिकायत दी। एसएसपी के आदेश पर जहांगीरपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।