फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The woman's hemoglobin was found to be zero in the district hospital report

Bulandshahar News: जिला अस्पताल की रिपोर्ट में शून्य मिला महिला का हीमोग्लोबिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब की एक ऐसी हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की हाईटेक मशीन ने महिला मरीज के खून की जांच में हीमोग्लोबिन का स्तर शून्य (0.0) बता दिया। गुरुवार को जब यह रिपोर्ट तीमारदारों के हाथ लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


शहर निवासी आरती की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के परामर्श पर उनके खून के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। बृहस्पतिवार को जब परिजनों ने रिपोर्ट देखी, तो उसमें हीमोग्लोबिन के कॉलम में 0.0 अंकित था। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, शून्य हीमोग्लोबिन का अर्थ व्यक्ति की मृत्यु होता है, जबकि मरीज आरती अस्पताल में जीवित और उपचाराधीन थीं।
विज्ञापन

इस बड़ी लापरवाही पर मरीज के परिजनों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यदि इस गलत रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर कोई गंभीर उपचार या गलत दवा शुरू कर देते, तो अनहोनी की जिम्मेदारी किसकी होती। पैथोलॉजी विभाग में आए दिन मशीनों की खराबी और कर्मचारियों की लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- मशीन में किसी तकनीकी खामी के चलते रिपोर्ट में यह त्रुटि हुई होगी। लैब में मरीजों की जांच पूरी सावधानी से की जाती है। इस विशेष मामले की जांच कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए सुधार किया जाएगा। - डॉ. प्रदीप राणा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed