फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The weather has taken a turn; dew at night and sunshine during the day create a feeling of warmth.

Bulandshahar News: बदला मौसम का मिजाज, रात में ओस दिन में धूप से गर्मी का अहसास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रात में ओस और सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब मौसम के लगातार साफ रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, रात में ओस गिरने से मौसम में ठंडक बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 53 प्रतिशत रही जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिले में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी। बारिश थमने के बाद अब दिन में धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय ओस के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। मौसम में इस बदलाव का असर आम लोगों की दिनचर्या के साथ फसलों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed