फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The weather changed, the temperature dropped by 10 degrees in two days.

Bulandshahar News: बदला मौसम का मिजाज, दो दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, the temperature dropped by 10 degrees in two days.
शुक्रवार की शाम इस तरह का हो गया मौसम का मिजाज। संवाद
बुलंदशहर/बुगरासी/अहार/अहमदगढ़। करीब 10 दिनों की भीषण गर्मी के बाद मौसम के तेवर नरम पड़े हैं। बृहस्पतिवार की रात आंधी-बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। शुक्रवार दिनभर कभी धूप निकली तो कभी हल्के बादल छाए। दो दिन में 10 डिग्री तापमान गिर गया। मौसम वैज्ञानिक अभी भी आंधी-बारिश का अनुमान जता रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 33 डिग्री पर और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 53 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर के प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तेज हवा और हल्की बारिश का असर शुक्रवार को देखने को मिला। शुक्रवार को धूप निकली लेकिन दिनभर चली ठंडी हवाओं के कारण वातावरण सुहावना बना रहा। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी दिखाई दी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दोपहर के समय भी गर्मी का असर कम रहा। धूप में ज्यादा तल्खी नहीं रही।
विज्ञापन

मौसम के नरम रुख के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। कुंवरपाल सिंह, बिजेंद्र लोधी, श्रीचंद आदि किसानों ने बताया कि हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। इससे फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इन दिनों यदि तेज आंधी आती है तो आम को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि इस तरह का मौसम 31 मई तक रहने की संभावना है। आंधी आने से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश होने पर फसलों को संजीवनी मिलेगी और गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

---
आंधी से आम की फसल को पांच फीसदी नुकसान
बृहस्पतिवार की रात आई आंधी से आम की फसल को करीब पांच फीसदी नुकसान बताया गया। बागान किसान गौरव और राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार आम की फसल पर मौसम की मार पड़ रही है। पहले ही पेड़ों पर आम कम आया। किसान चिंतित हैं कि इस बार लागत व मेहनत भी नहीं मिलेगी। यदि इसी तरह आगे आंधी आती है तो और भी नुकसान होगा। इस नुकसान को झेल पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed