फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The wall fell on the railway track , save Incident

रेलवे ट्रैक पर गिरी दीवार, बचा हादसा

Wed, 11 May 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Wed, 11 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The wall fell on the railway track , save Incident
रेलवे ट्रैक पर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह दीवार गिरने पर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। अफसरों ने आनन-फानन में ट्रैक पर गिरा मलबा हटवाया।  गनीमत रही कि उस वक्त किसी ट्रेन का समय नहीं था,  वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित जंक्शन रेलवे स्टेशन के ट्रैक नंबर छह के किनारे जर्जर हो चुकी दीवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक टूटकर गिर गई। इसके चलते ट्रैक पर काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे  से मजदूरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


हालांकि उस दौरान कोई ट्रेन न गुजरने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक समेत रेलवे के अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन आधे घंटे के भीतर ट्रैक पर गिरे मलबे को हटाकर रेल रूट सुचारु कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया बारिश के कारण जर्जर हो चुकी दीवार गिर गई थी। हालांकि तत्काल मलबे को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार के पास लाइन में तकनीकी दिक्कत की वजह से बुधवार को करीब एक घंटेे तक ट्रैक बाधित रहा। इस वजह से कई ट्रेनों को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों को परेशानी हुई।

सुबह करीब नौ बजे आनंद विहार के पास लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रेल ट्रैक बाधित हो गया। दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर, गरीब रथ समेत कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें साहिबाबाद स्टेशन पर खड़ी रहीं। साथ ही कई ईएमयू ट्रेनों को भी आउटर पर रोका गया।

करीब आधे से पौन घंटे तक ट्रेनें यहां रुकी रहीं। साढ़े दस बजे डबल डेकर को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद गरीब रथ ट्रेन को चलाया गया। सबसे ज्यादा परेशानी ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को हुई।


महत्वपूर्ण ट्रेनों को रवाना करने के बाद जब ट्रैक क्लीयर हुआ, उसके बाद ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को रवाना किया गया। इस वजह से यह ट्रेनें लेट हो गईं। करीब 11 बजे तक स्थिति नार्मल हुई। अधिकारियों की मानें तो एक घंटे में फाल्ट ठीक हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed