फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The villagers of Tyori reached the SSP office and demonstrated.

Bulandshahar News: त्यौरी के ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Tyori reached the SSP office and demonstrated.
एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते पहासू क्षेत्र के गांव त्योरी के ग्रामीण। संवाद
बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर आरोपियों को बचाने में जुटी है, जबकि यह स्पष्ट रूप से हत्या है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ शिकारपुर को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है। ग्रामीणों ने बताया कि 12 सितंबर की देर रात गांव निवासी गिरीश की चार लोगों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव मकान के दरवाजे पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 13 सितंबर को मृतक की पत्नी रजनी ने थाने में चार नामजद के खिलाफ तहरीर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और थाना पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार, गौरव कुमार, मंजू देवी, रजनी, निर्मल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed