फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The uncle raped the teenager

Bulandshahar News: किशोरी से रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
The uncle raped the teenager
चोला। थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते के चाचा के नाबालिग भतीजी (13) के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रविवार को वह पत्नी व तीन पुत्रियों के साथ खेत पर चारा लेने गए थे। तबीयत खराब होने के कारण उनकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर ही थी। उनके खेत पर चले जाने के बाद उनके परिवार का ही युवक घर में घुस आया और उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह जंगल से वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी युवक कमरे का दरवाजा खोलकर निकला और भाग गया।

उनकी पुत्री बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ी थी जिसे उन्होंने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी पीड़िता का रिश्ते का चाचा लगता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed