फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The truck hit the two-hour jam spoil Chola railway gate

ट्रक खराब होने से चोला रेलवे फाटक पर लगा दो घंटे जाम

Wed, 22 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 22 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
The truck hit the two-hour jam spoil Chola railway gate
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद बुलंदशहर की ओर से जा रहा एक ट्रक चोला फाटक के पास अचानक खराब हो गया। इसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया।

बता दें कि करीब साढ़े तीन बजे ककोड़ की ओर जा रहा ट्रक चोला फाटक के पास खराब हो गया। फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के कारण मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। ट्रक खराब होते ही वाहनों का आवागमन रुक गया। जाम की सूचना मिलते ही चोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मगर, सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने जेसीबी से खराब ट्रक को मार्ग से हटाकर जाम खुलवाया। फाटक संचालक राजेश कुमार का कहना है कि फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से मार्ग कम चौड़ा है। बुधवार को ट्रक खराब होने से जाम लग गया। चोला चौकी प्रभारी शयोपाल सिंह ने बताया कि समय पर जेसीबी को बुलाकर ट्रक नहीं हटाया जाता तो स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्वॉयलर को पार कराने को लिया शट डाउन
गुजरात के बडौदा से आंवला फर्टीलाइजर फैक्ट्री के लिए छह माह पहले चले चार ब्वॉयलर को अनूपशहर पार कराने के लिए तीन घंटे शट डाउन लिया गया। वॉयलर के चलते दिन-भर चहुंओर जाम के हालात बने रहे। उधर गंगा पुल पर ट्रैफिक को रोककर वॉयलर पार कराया गया।

ब्वाॅयलरों को लेकर आए सुपरवाइजर प्रदीप पटेल ने बताया कि एक ब्वॉयलर लगभग सौ टन वजनी है जिसे सौ से अधिक टैरा वाले ट्रोलाओं पर लाया जा रहा है। ब्वाॅयलरों की ऊचांई को देखते हुए बिजली विभाग से शट डाउन लिया गया। जिसके चलते अनूपशहर देहात में तीन घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की गई।


रास्ते में आने वाले किसी व्यवधान से निबटने के लिए एक क्रेन भी साथ चल रही है। उन्होंने बताया कि ब्वायलरों  से लदे ये ट्रोला करीब पांच किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से चल रहे हैं जो पांच लीटर डीजल में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। रास्ते में पड़ने वाले यातायात को ध्यान में रखा जा रहा है।

बुधवार सुबह भीमकाय ब्वाॅयलरों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और दिनभर कस्बे में वॉयलरों के आने की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed