फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The truck driver is the mastermind behind the online pistol sellers.

Bulandshahar News: ट्रक चालक है ऑनलाइन पिस्टल बेचने वालों का मास्टरमाइंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The truck driver is the mastermind behind the online pistol sellers.
गाजियाबाद। जिले में ऑनलाइन पिस्टल बेचने के गोरखधंधे का मास्टरमाइंड एक ट्रक चालक है। ट्रक चालक ने ही कुछ युवाओं को पिस्टल मुहैया कराने और कमिशन पर बेचने का झांसा दिया। पिस्टल बेचने के लिए पठान साहब व अन्य नामों से बनाई गई आईडी वाला मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ऑनलाइन पिस्टल बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पठान साहब नाम की आईडी पर देशी-विदेशी पिस्टल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामले का संज्ञान लेकर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। इनमें से कुछ नाबालिग तो कुछ व्यस्क हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रक चलाने वाले ने उन्हें सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर पिस्टल बेचने और गोपनीयता रखने की हिदायत दी थी। पिस्टल बेचने पर कमीशन का लालच भी दिया था। उसके कहने पर वह लालच में आए। हालांकि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पिस्टल कहां से और कौन से देश से लाए जाते हैं। डीसीपी का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश में दो टीमें लगी हैं। उसकी लोकेशन बाहरी राज्य में मिली है। जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


......

टूटा मिला आईडी वाला मोबाइल

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि जिस मोबाइल से अलग-अलग आईडी बनाई गई हैं, उसे तोड़ दिया गया है। हालांकि इसका डाटा रिकवर कराया जा रहा है। डाटा रिकवर करने में दो दिन का समय मांगा गया है। मोबाइल के डाटा से इस गिरोह में कितने सदस्य हैं, कहां से पिस्टल की तस्करी की जा रही है, अभी तक कितने लोगों को बिक्री की है आदि तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....

उत्तराखंड में मिली आरोपी की लोकेशन

ऑनलाइन पिस्टल बेचने वालों के मास्टरमाइंड की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। ट्रक चालक की धरपकड़ के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह का सरगना जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed