फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The strike will be in court today.

आज कचहरी में रहेगी हड़ताल

Tue, 09 Feb 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The strike will be in court today.
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कचहरी के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी बार एसोसिएशन के महासचिव सुमन कुमार सिंह राघव ने दी है।
विज्ञापन


महासचिव सुमन कुमार सिंह राघव ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकील लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


प्रत्येक शनिवार विरोध स्वरूप वकील कार्य से विरत रहते ही हैं। अब  पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को भी कचहरी में हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुजफ्फर नगर में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि दस फरवरी को अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। हालांकि वकील नहीं चाहते कि पब्लिक किसी भी तरह से परेशान हो।

पैन कार्ड की बाध्यता पर सर्राफ भी करेंगे हड़ताल
दो लाख रुपये से अधिक कीमत की ज्वेलरी की खरीद पर पैन कार्ड की बाध्यता के विरोध में जनपद के सर्राफ एकजुट हो गए हैं। ज्वेलर्स संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जनपद में भी सर्राफ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।


नगर में हड़ताल सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले की जाएगी। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को नगर में सर्राफा व्यापारी और ज्वेलर्स दुकान बंद कर सर्राफा व्यापार संगठन के बैनर तले बाजार में एकत्रित होगे।

इसे बाद सभी सर्राफा व्यापारी और दुकानदार जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और डीएम के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed