फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The sports festival began with great fanfare in the school.

Bulandshahar News: स्कूल में धूमधाम से शुरू हुआ खेल महोत्सव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The sports festival began with great fanfare in the school.
शिकारपुर क्षेत्र के विज़्डम वर्ल्ड स्कूल में शुरू हुए खेल महोत्सव में शामिल अति​थि व ​खिलाड़ी। स
शिकारपुर। विज्डम वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह महोत्सव 14 नवंबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेश भाटी रहे। विशेष अतिथि के रूप में संग्राम सिंह, नेशनल रेसलर शैलेश भाटी, उदय प्रधान व जोगे पहलवान उपस्थिति रहे। खेल महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।
विज्ञापन

वेलकम सांग पर विद्यार्थियों ओम, अर्जुन, आराध्या, माही, रूही, गर्वित, अवनी, अनुष्का, दिया और जिया ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद मशाल के साथ मार्च पास्ट का आयोजन हुआ। जिसमें भाभा सदन के छात्र दुष्यंत सैनी ने नेतृत्व करते हुए खेल ज्योति प्रज्ज्वलित की। चारों सदनों भाभा, कलाम, आर्यभट्ट और रमन के कप्तानों ने विद्यार्थियों के साथ मार्च पास्ट किया। प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया ने विद्यार्थियों को खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अंत में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक साड़ी ड्रिल एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक संजय जैन एवं निदेशक नमन जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान निहारिका, चांदनी शर्मा, सृष्टि सक्सेना, सोनू, सचिन गोस्वामी और प्रिया गुप्ता का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed