{"_id":"68a8a4034faf59e768060703","slug":"the-son-of-an-officer-of-another-faction-beat-up-the-business-leader-in-public-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-139284-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: व्यापारी नेता को दूसरे गुट के पदाधिकारी के पुत्र ने सरेराह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: व्यापारी नेता को दूसरे गुट के पदाधिकारी के पुत्र ने सरेराह पीटा
विज्ञापन
नगर क्षेत्र व्यापारी नेता को पीटने वाले वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही दो व्यापारी गुटों के दो पदाधिकारियों की रार सड़क तक आ पहुंची। बृहस्पतिवार शाम उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल को दूसरे गुट के पदाधिकारी के पुत्र सुयश और उनके एक साथी ने सरेराह पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों गुटों में काफी समय से सोशल मीडिया पर तनातनी चल रही है। बृहस्पतिवार शाम यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया। नगर कोतवाली में उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने तहरीर दी। बताया कि वह अपनी स्कूटी से राजेबाबू की तरफ से घर लौट रहे थे। रास्ते में दूसरे गुट के व्यापारी नेता के पुत्र सुयश देशभक्त और उनके साथी ने उनकी स्कूटी रोक ली और धक्का देकर गिरा दिया। दोनों आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
अधिवक्ताओं संग एसएसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह पीड़ित व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल अपने समर्थकों और कई अधिवक्ताओं के साथ पुलिस कार्यालय पर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपी युवक सुयश के पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी उनके समर्थन में आकर प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी से मिलने के बाद वह जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उनसे भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम श्रुति ने आरोपियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सुयश के पिता अनिल ने भी लगाए गंभीर आरोप
प्रकरण में आरोपी युवक सुयश देशभक्त के पिता व व्यापारी नेता अनिल देशभक्त ने भी राजेंद्र अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को राजेंद्र अग्रवाल और उनके पुत्र लल्ला बाबू चौराहे की ओर से अपने-अपने वाहन से आ रहे थे। तब उनके पुत्र ने राजेंद्र अग्रवाल से उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट ना डालने की बात कही। इस बात पर दूसरे पक्ष ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद यह मामला हुआ है।