फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The sacrifice of Sahibzadas will always inspire us to protect the nation: Satyendra Sisodia

साहिबजादों का बलिदान राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करेगा : सत्येंद्र सिसोदिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम क्षेत्र) सत्येंद्र सिसोदिया ने सिख गुरुओं के साहिबजादों के बलिदान को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का त्याग धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वीर बालकों के आदर्शों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि संकल्प का अवसर है।
विज्ञापन

विशिष्ट वक्ता हरविंदर सिंह खालसा और समरथ सिंह ने साहिबजादों के अदम्य साहस और त्याग की गाथा विस्तार से सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित कार्यकर्ता भावविभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, कुलजीत सिंह अजमानी, मनजीत सिंह पाहवा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed