{"_id":"68a75182596338310507dae6","slug":"the-road-to-chaundhera-mata-mandir-is-in-bad-shape-devotees-are-facing-problems-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109191-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चौंढेरा माता मंदिर का रास्ता पड़ा बदहाल, श्रद्धालु हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चौंढेरा माता मंदिर का रास्ता पड़ा बदहाल, श्रद्धालु हो रहे परेशान
विज्ञापन
छतारी के चोढेरा गांव की जर्जर सड़क । संवाद
छतारी। चौंढेरा गांव में माता विचित्रा देवी मंदिर जाने का मार्ग बदहाल पड़ा है। जहां पर हल्की सी बारिश में कीचड़ व जलभराव की समस्या हो जाती है। ऐसे में मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चौंढेरा समेत चार गांव के लोगों को भी आवागमन में दिक्कत होती है।
नेशनल हाइवे-93 से दो किलोमीटर दूर चौंढेरा गांव में माता विचित्रा देवी का प्राचीन मंदिर है। देश के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों की श्रेणी में आने वाले चौंढेरा वाली विचित्रा देवी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर की काफी मान्यता है। श्रद्धालुओं को इस मंदिर तक आने के लिए जर्जर व कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि हाइवे की ओर से आने वाले मार्ग के एक किनारे नाली तो है लेकिन निकासी सही नहीं होने क कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। आलम यह है कि मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
जहां से पैदल निकलना तो दूर वाहनों से गुजरना भी मुश्किल है। पैदल या दंडवत मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गांव के अंदर से मंदिर की ओर आने वाला रास्ता पूरी तरह से खराब है, जहां पर नाली और सड़क की सुविधा नहीं है। हल्की सी बारिश में सड़क पर कीचड़ हो जाती है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह आते रहते हैं माता की पूजा करने : अलीगढ़ निवासी क्रिकेटर रिंकू सिंह माता विचित्रा देवी की पूजा के लिए परिवार के साथ अक्सर आते रहते हैं। बताया जाता है कि यह उनकी कुल देवी हैं। इसके अलावा अन्य प्रसिद्ध व चर्चित लोग भी माता की पूजा अर्चना करने पहुंचे।