फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The road crumbled within three years.

Bulandshahar News: तीन साल में ही टूट कर बिखरी सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The road crumbled within three years.
खुर्जा में महाराजा स्कूल से जंक्शन मार्ग को जोड़ने वाली टूटी सड़क। संवाद - फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल युवक। स्रोत संवाद
खुर्जा। नगर में महाराजा अग्रसेन स्कूल से जेवर मार्ग की ओर जाने वाली सूर्यलोक कॉलोनी की सड़क तीन साल में ही टूट कर बिखर गई है। वर्ष 2023 में लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 35 लाख रुपये से सड़क का निर्माण हुआ था। जहां अब जगह-जगह गड्ढे हो गए और रोड़ियां टूट कर बिखर रही हैं। खुर्जा जेवर मार्ग से नगर में आने के लिए सूर्य लोक कॉलोनी स्थित रजवाहे के किनारे की सड़क मुख्य रास्ता है। जहां से दिनभर हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। रास्ते में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां से पैदल चलना तो दूर वाहनों से गुजरना भी मुश्किल रहता है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में कई कार वाहनों के पहिये भी गड्ढों में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी योगेश प्रधान ने बताया कि करीब तीन साल पहले ही लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया था, जो पूरी तरह टूट गई है। अब फिर से विभाग में मार्ग निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं, विभाग के एक्सईएन हेमंत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि विभाग के अंतर्गत निर्माण कराया गया होगा तो जरूरी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed