{"_id":"58c437b84f1c1bdf18dc497b","slug":"the-result-continued-leaving-netaji-away-from-the-counting-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम आते रहे, मतगणना स्थल से नेताजी खिसकते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम आते रहे, मतगणना स्थल से नेताजी खिसकते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना शुरू होते ही जैसे-जैसे ईवीएम खुलती गई, परिणाम की तस्वीर साफ होने लगी। शुरूआत से ही परिणाम भाजपा के पक्ष में जाता देख अन्य दलों के प्रत्याशियों के चेहरों की हवाईयां उड़ने लगीं। राउंड दर राउंड परिणाम आते गए और एक के बाद एक नेताजी मतगणना स्थल से प्रस्थान करते गए।
आलम ये रहा कि 14-15 राउंड पर ही भाजपा को छोड़ अन्य दलों के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। मतगणना शुरू होते ही पहले राउंड से परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाता दिखाई दिया। भाजपा प्रत्यािशयों ने सभी सीटों पर पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बना ली।
विज्ञापन
शिकारपुर, अनूपशहर, डिबाई, स्याना, खुर्जा पर तो स्थिति 6-7 राउंड के बाद ही काफी हद तक स्पष्ट होने लगी। सिकंदराबाद और बुलंदशहर पर जरूर थोड़ी फाइट देखी गई, लेकिन यहां भी 14-15 राउंड तक स्थिति पूरी तरह भाजपा के पक्ष में आ चुकी थी। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विपक्षियों पर बड़ी बढ़त हासिल कर चुके थे।
विज्ञापन
आलम ये रहा है कि राउंड दर राउंड ईवीएम से परिणाम बाहर आता रहा और नेता मतगणना स्थल से बाहर का रूख करते दिखे। मुख्य विपक्षी पार्टी सपा-कांग्रेस, बसपा और रालोद के सभी प्रत्याशी दोपहर एक बजे तक मतगणना स्थल छोड़ चुके थे।
नेताजी को भागता देख समर्थकों ने भी दौड़ लगा दी। भाजपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को छोड़ मतगणना स्थल पर किसी भी पार्टी का प्रत्याशी नजर नहीं आया।