फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The ramp of the old FOB was removed after taking a one-hour railway block

Bulandshahar News: एक घंटे का रेलवे ब्लॉक लेकर पुराने एफओबी का रैंप हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The ramp of the old FOB was removed after taking a one-hour railway block
खुर्जा जंक्शन पर क्रेन की मदद से पुराने एफ़ओबी का रैंप हटाते रेलवे कर्मचारी। संवाद
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर पुराने फुट ओवरब्रिज के ध्वस्तीकरण कार्य में रविवार को रैंप हटाने का कार्य किया गया। इसके लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक एक घंटे के लिए रेलवे लाइन पर ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन पर रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक नया फुट ओवर ब्रिज बन गया है। इसी के चलते दिसंबर 2025 में रेलवे की ओर पुराने फुट ओवरब्रिज के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके लिए 22 दिसंबर को विशेष आदेश जारी किए गए कि पुराने पुल का संचालन बंद कर उसको जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाए और नए पुल पर आवागमन शुरू किया जाए।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर 31 दिसंबर 2025 से पुराने फुट ओवरब्रिज पर आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके बाद एक जनवरी 2026 से पुल के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहे रैंप को हटाने का कार्य किया जाना था तो मंडल अधिकारियों के आदेश पर स्टेशन पर एक घंटे का ब्लॉक निर्धारित किया। इसके लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक समय तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते रविवार को सुबह से ही सारी तैयारियां कर ली गईं थी। रेलवे लाइन के बाहर क्रेन को लगा दिया गया, जिसके बाद ट्रक व अन्य वाहन भी तैयार कर दिए गए। सभी ट्रेनों के गुजरने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे लाइन को ब्लॉक किया गया। इसके बाद तेजी से कार्य करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 5 तक सभी रैंप को क्रेन की मदद से सावधानी पूर्वक हटाया गया। दोपहर डेढ़ बजे ब्लॉक खोल दिया गया और आवागम सुचारू रूप से चालू रहा। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि इस कार्य से किसी ट्रेन का समय प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed