फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The rain washed away the musical night

Bulandshahar News: बारिश ने धो डाली म्यूजिकल नाइट, प्रशासन को ओपन स्टेज कराना पड़ा महंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
The rain washed away the musical night
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी स्थित ओपन स्टेज पर शुक्रवार रात प्रशासन को म्यूजिकल नाइट कराना महंगा पड़ा। खराब मौसम के कारण देरी से शुरू हुए कार्यक्रम का आयोजन महज 30 मिनट ही हो सका। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी आने पर कलाकार द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी के तहत मैदान में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को पिछले कई दिनों से मौसम खराब के चलते प्रशासन द्वारा रविंद्र नाट्यशाला में आयोजन कराया जा रहा था। शुक्रवार को रविंद्र नाट्यशाला की जगह प्रशासन द्वारा ओपन स्टेज पर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जबकि दिन में भी बूंदाबांदी ने मौसम खराब होने की संभावना जता दी थी। वहीं, सात बजे की जगह रात 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू होने पर कलाकार द्वारा कार्यक्रम समापन कर दिया गया। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि शाम के समय मौसम साफ होने पर कार्यक्रम को ओपन स्टेज पर कराया गया। भविष्य में मौसम को देखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed