{"_id":"670e9c6ae306934e8400bacf","slug":"the-organization-staged-a-protest-to-cancel-the-suspension-of-je-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-123603-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जेई का निलंबन निरस्त करने के लिए संगठन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जेई का निलंबन निरस्त करने के लिए संगठन ने दिया धरना
विज्ञापन
बुलंदशहर। बांसुरी के जेई को निलंबित किए जाने के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। संगठन ने चीफ इंजीनियर पर दबाव में आकर जेई का निलंबित करने का आरोप लगाया है। निलंबन निरस्त न करने पर बृहस्पतिवार से धरना-प्रदर्शन के साथ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले मंगलवार सुबह जिलेभर के जेई चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। संगठन के पदाधिकारी बांसुरी के जेई शुभम कुमार को अनैतिक तरीके से निलंबित करने का आरोप लगा अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। कहा कि किसान यूनियन के दबाव में एक्सईएन के साथ मिलीभगत कर जेई का निलंबन किया है। जबकि जेई द्वारा बिजली चोरी पकड़ने के बाद एफआईआर कराई गई।
धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव और संचालन सहदेव राम ने किया। संगठन के संरक्षक आरसी द्विवेदी ने कहा कि यह निलंबन अनैतिक तरीके से किया गया है। जेई ने बिजली चोरी मिलने पर करीब 57 हजार रुपये का असेसमेंट बनाया, जिसे एक्सईएन ने संशोधित कर करीब 11 हजार रुपये का कर दिया। नियमानुसार जब एक बार विद्युत चोरी चेकिंग होने के बाद रिपोर्ट पर एफआईआर की जाती है तो यह मामला विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर एंटी थेफ्ट थाने के जांच अधिकारी और न्यायालय के अधीन आता है। इसमें विभागीय हस्तक्षेप या दोबारा चेकिंग नियम विरुद्ध है। लेकिन उच्च अफसरों ने किसान नेताओं के दबाव में आकर जेई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बुधवार तक जेई का निलंबन वापस नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार से आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। निलंबन निरस्त न करने तक जेई संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। जेई कुलदीप कुमार ने दिन-रात धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। कहा कि जेई की बहाली को लेकर धरना स्थल पर ही रहेंगे। इस दौरान सचिव अरुण यादव समेत अन्य जेई मौजूद रहे।
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी जेई पर कार्रवाई से बचाने के लिए संगठन से धरना प्रदर्शन करने की बात कही। साथ ही अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार निर्मल पर आरोप लगा कार्रवाई करने की मांग की। इसके लिए प्रबंधक निदेशक और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।