{"_id":"67b75f23d969a6f91a06f0d7","slug":"the-number-of-shiv-devotees-going-to-haridwar-increased-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-129875-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए बढ़ी शिवभक्तों की संख्या, 24 घंटे में 36 से अधिक बसें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए बढ़ी शिवभक्तों की संख्या, 24 घंटे में 36 से अधिक बसें रवाना
विज्ञापन
नगर के रोडवेज अड्डे से हरिद्वार को रवाना होते शिवभक्त। संवाद
बुलंदशहर। हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार शाम तक 16 बसों से शिवभक्त हरिद्वार रवाना हुए। बुलंदशहर डिपो से 24 घंटे में अब तक 36 से अधिक बसों को भेजा जा चुका है। निगम अफसरों ने कहा कि जैसे-जैसे शिवभक्त आते जा रहे हैं, उन्हें बसों में बैठाकर रवाना किया जा रहा है।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को गंगाजल से जलाभिषेक करने की परंपरा है। इसको लेकर प्रतिवर्ष जिले के कई श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। उन्हें वहां छोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रतिदिन 30 से 40 बसों को आरक्षित कर रही है। बुधवार को 20 बसों को हरिद्वार रवाना किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह से शिवभक्तों की संख्या बढ़ गई। शाम पांच बजे तक 16 बसों को रवाना किया गया। शुक्रवार एवं शनिवार को शिवभक्तों की संख्या बढ़ने की संभावना देख 40-40 बसों को आरक्षित किया जाएगा।
हरिद्वार के लिए डिपो की 20 से 30 बसों को आरक्षित किया गया है। यदि संख्या कम पड़ती है तो अन्य बसों की व्यवस्था की जाएगी। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक 16 रोडवेज बसों एवं 24 घंटे में 36 से अधिक बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जा चुका है। शनिवार को काफी संख्या में शिवभक्तों के हरिद्वार जाने की संभावना को देखते हुए 10 और बसें रिजर्व रखी गईं हैं। - दिनेश सिंह, प्रभारी एआरएम बुलंदशहर डिपो