फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The message of save daughter and educate daughter was given by taking out a rally

Bulandshahar News: रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The message of save daughter and educate daughter was given by taking out a rally
रैली निकालते छात्र-छात्राएं।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीबीनगर। राजकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में चल रहा सात दिवसीय विशेष शिविर दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। साथ ही बेटा-बेटी एक समान इनको दो पूरा सम्मान, बेटी को अधिकार दो-बेटे जैसा प्यार दो के नारे लगाए।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललिता ने बताया कि यह रैली कस्बे के वार्ड नंबर 6 के अलावा अन्य मोहल्लों, गलियों व बाजारों से होकर गुजरी। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दूसरे बौद्धिक सत्र में महिला सुरक्षा के लिए थाना बीबीनगर से कस्बा इंचार्ज, हेड कांस्टेबल कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल को महिला सुरक्षा पर टिप्स देने के लिए आमंत्रित किया गया। महिला हेड कांस्टेबल रश्मि ने छात्रों को 112 हेल्पलाइन 1090 ,1098 आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान पिंक बूथ के माध्यम से छात्राओं को हमेशा अपनी सहायता 5 मिनट के अंतराल में ही उपलब्ध कराने के लिए अपनी तत्परता जाहिर की। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed