फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The main bypass road constructed at a cost of Rs 57 crore started collapsing while construction was underway

Bulandshahar News: बनते-बनते धंसने लगी 57 करोड़ से बनी मुख्य बाईपास रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The main bypass road constructed at a cost of Rs 57 crore started collapsing while construction was underway
नगर के मुख्य बाईपास पर सड़क में बने गड्ढे में भरा पानी। संवाद
बुलंदशहर। शहर की मुख्य बाईपास रोड निर्माण के दौरान ही धंसने लगी है। बारिश में विभिन्न स्थानों पर न केवल सड़क धंस रही है, बल्कि गड्ढे भी बन गए हैं। साथ ही ठेकेदार ने डिवाइडर के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर के डीएवी तिराहे से शिकारपुर तिराहे तक मुख्य बाईपास रोड को फोरलेन किया जा रहा है। रोड चौड़ीकरण और काली नदी पुल के निर्माण समेत कुल 57 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। स्थिति यह है कि निर्माण के साथ ही सड़क विभिन्न स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही निर्माण के दौरान ही सड़क में गड्ढे और विभिन्न स्थानों से सड़क धंसने के कारण गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले बाईपास रोड पर बनाए जा रहे डिवाइडर में भी घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया गया था। जिसमें अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर डिवाइडर को तोड़वाकर दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले इस रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया था लेकिन अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है। पहले ठेकेदार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लाइन शिफ्टिंग में देरी की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था। अब लाइन शिफ्टिंग हुए भी तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं किया है। जिसके चलते प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले एक लाख से अधिक वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर के लिए खोदे गड्ढे बने मुसीबत

मुख्य बाईपास रोड पर डिवाइडर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे भी बारिश के सीजन में राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। स्थिति यह है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा नहीं होता है और कई वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं। इन गड्ढों से राहगीरों को सतर्क करने के लिए मौके पर कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है।
दिसंबर तक होगा काली नदी पर पुल का निर्माण

बाईपास रोड को फोरलेन करने के साथ काली नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल पुल के लिए आवश्यक पिलर का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही पिलर पर स्पैन डालने का काम किया जाएगा। ऐसे में अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर माह के अंत तक पुल का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। जबकि बाइपास का निर्माण कार्य जुलाई अंतिम या अगस्त के शुरू में पूरा किया जाना था। बताते चलें कि पुल की चौड़ाई कम होने के कारण फिलहाल दिन भर लोगों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है।




कोट ----

बारिश के कारण फिलहाल सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित है। ठेकेदार को गड्ढों पर संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं। सड़क क्यों धंस रही है, इसके लिए मौके पर टीम भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed