फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The main bypass of the city will be four lane, a bridge will be built on the Kali river

Bulandshahar News: शहर का मुख्य बाईपास होगा फोरलेन, काली नदी पर बनेगा पुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
The main bypass of the city will be four lane, a bridge will be built on the Kali river
बुलंदशहर। शहर के जर्जर मुख्य बाईपास से होकर गुजरने वाले लाखों लोगों को अब राहत मिलने वाली है। शासन ने मुख्य बाईपास को फोरलेन करने के साथ ही जिले की तीन सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी दी है। करीब 93 करोड़ की लागत से अगले डेढ़ माह में इन सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के डीएवी तिराहा से शिकारपुर बाईपास होते हुए डिबाई तक स्टेट हाईवे की हालत काफी खस्ता है। पिछले दिनों शासन ने गांव मिर्जापुर से डिबाई तक स्टेट हाईवे को सात से 10 मीटर चौड़ा करने के लिए 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। जिस पर लोक निर्माण विभाग खुर्जा खंड की ओर से टेंडर प्रक्रिया कर कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन नगर के डीएवी तिराहे से गांव मिर्जापुर तक स्टेट हाईवे को चौड़ा करने की स्वीकृति नहीं दी थी। अब शासन ने छह किमी लंबे स्टेट हाईवे को भी फोरलेन करने की स्वीकृति दी है। नगर के डीएवी तिराहे से शिकारपुर तिराहे तक हाईवे को फोरलेन किया जाएगा, जबकि शिकारपुर तिराहे से गांव मिर्जापुर तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बाईपास रोड पर स्थित काली नदी पर पुराने पुल के साथ एक और नया पुल बनाया जाएगा। इस पर करीब 57 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन



शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर और स्याना के लोगों को मिलेगा फायदा
डीएवी तिराहे से लेकर मिर्जापुर तक मार्ग की स्थिति बदतर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई जाने वाले लोगों को इस मार्ग से जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्याना और अनूपशहर के लोग टूटी सड़क के कारण शहर के अंदर से जाना पसंद करते थे, इससे शहर के अंदर जाम लग जाता था। बाईपास फोरलेन होने के बाद शिकारपुर, डिबाई के लोगों के साथ अनूपशहर और स्याना के लोगों को भी लाभ मिलेगा। जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम रोड से गांव जैनपुर तक रोड होगा चौड़ा
नगर के डीएम रोड से नेशनल हाईवे 334 स्थित गांव जैनपुर तक रोड को चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए भेजे गए करीब 17 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दी है। सात मीटर चौड़ी इस सड़क को 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। जबकि अवंतिका देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को दूर करने के लिए जर्जर सड़क को सुधारा जाएगा।



सिकंदराबाद-स्याना-डिबाई में स्वीकृत नहीं हुए कार्य

शासन ने बुलंदशहर में दो सड़कों के चौड़ीकरण और अहार क्षेत्र में एक सड़क के चौड़ीकरण को स्वीकृति दी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के द्वितीय खंड से जुड़े सिकंदराबाद, स्याना और डिबाई क्षेत्र में एक भी सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया है। जिससे उक्त क्षेत्र के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।



9.36 करोड़ से भरे जाएंगे 948 किमी सड़कों के गड्ढे

जिले में करीब 950 किमी सड़कों में गड्ढे बने हैं, जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इन सड़कों के गड्ढे भरने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 9.36 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसपर शासन ने 5.34 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि इसके सापेक्ष अभी तक 1.47 करोड़ रुपये खर्च करते हुए 27 किमी सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने 343.41 किमी के सापेक्ष 89.40 किमी, निर्माण खंड दो के अधिकारियों ने 288.24 किमी के सापेक्ष 56.57 किमी और खुर्जा खंड ने 316.42 किमी के सापेक्ष 35 किमी सड़कों के गड्ढे भरे हैं।






तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। इसके लिए बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए भी धनराशि मिली है। फिलहाल गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। -- जेके शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed