फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The loving couple committed suicide by consuming poison after swearing in front of the temple

Bulandshahar News: मंदिर के सामने कसम खाकर प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर के सामने मरने की कसम खाने के बाद जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच महीने पहले परिजनों ने युवक की शादी कर दी थी। इससे दोनों आहत चल रहे थे। मौत से पहले दिए बयान में युवती ने तीन बार साथ-साथ जहर खाने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी शनि का सिकंदराबाद में कार शृंगार का कार्य था। युवती साक्षरता मिशन के प्रोजेक्ट से जुड़े एक एनजीओ में कार्य कर रही थी। सोमवार सुबह दोनों घर से फरार हो गए थे। परिजन दोनों को लगातार फोन करते रहे लेकिन उनका फोन बंद आता रहा। युवती के परिजनों ने शनि के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे शनि ने अपने बड़े भाई मनीष को फोन कर बताया कि हम दोनों ने जहर खा लिया है। गुलावठी क्षेत्र में धौलाना-सपनावत रोड पर धौलाना फ्लाईओवर के नीचे पड़े हैं। हमारी हालत खराब है, हमें बचा लो। इसके बाद मौके पर पहुंचे शनि के परिजनों ने दोनों को गुलावठी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों को सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने शनि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे युवती के परिजनों ने उसे उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को युवती की भी मौत हो गई।मौत से पहले उपनिरीक्षक को दिए बयान में युवती ने बताया कि शनि और वह एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। शनि की शादी के बाद से दोनों आहत थे। इसलिए उन्होंने एक साथ मरने का फैसला किया। सपनावत मंदिर के सामने साथ मरने की कसम खाते हुए जहर का खा लिया। दोनों के परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच माह पहले हुई थी युवक की शादी

शनि की पांच माह पहले ही धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है। नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि नादानी में दोनों ने तीन परिवारों को बर्बाद कर दिया।





मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। मृतका के परिजनों ने पहले युवक पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। मृतका ने मरने से पूर्व अपने बयानों में तीन बार जहर खाने की बात कही है। - सुरेन्द्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed