फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The link road will be reconstructed with an expenditure of Rs 88 lakh.

Bulandshahar News: 88 लाख रुपये से होगा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The link road will be reconstructed with an expenditure of Rs 88 lakh.
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के गांव भटौला से मिल्क करीरा मार्ग का जल्द नवनिर्माण होगा। इस कार्य पर 88 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को राशि भी प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि गांव भटौला से मिल्क करीरा मार्ग का नवनिर्माण कराने के लिए पिछले दिनों विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शासन से 88 लाख से अधिक की राशि भी प्राप्त हो गई है। मार्ग का जल्द नवनिर्माण हो जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस मार्ग के बनने से ग्रामीणों को आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण प्रवीन कुमार व महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव भटौला से मिल्क करीरा मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हाल है। इससे गुजरने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह बने गड्ढों से रात के समय हादसा होने का भी खतरा रहता है। इस जर्जर मार्ग को सही कराने की मांग ग्रामीणों की ओर से काफी समय से चली आ रही थी। अब पता चला कि जल्द ही मार्ग का नवनिर्माण होगा तो लग रहा है कि अब जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed