{"_id":"694433029635bf8dec065efd","slug":"the-lift-of-the-district-womens-hospital-stopped-working-four-times-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145529-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला महिला चिकित्सालय की लिफ्ट चार बार हुई बंद, कई अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला महिला चिकित्सालय की लिफ्ट चार बार हुई बंद, कई अटके
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में खराब होने के बाद बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
बुलंदशहर। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में लगी लिफ्ट बृहस्पतिवार को समय-समय पर बंद होती रही। इससे कई गर्भवती व तीमारदार कुछ मिनटों तक फंसे रहे। कुछ देर बाद दोबारा चलने पर लिफ्ट में फंसी महिला व परिजनों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में एक अन्य लिफ्ट काफी समय से खराब पड़ी हुई है।
जिला महिला चिकित्सालय में धरातल से चतुर्थ तल तक जाने-आने को दो लिफ्ट लगी हुई हैं। इसमें एक पिछले एक वर्ष पूर्व से खराब पड़ी है तो दूसरी समय-समय पर खराब हो जाती है। बृहस्पतिवार को लिफ्ट का प्रयोग करते समय एक गर्भवती समेत कई तीमारदार फंस गए। जिनकी सूचना मिलने पर चिकित्सालय कर्मियों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद चिकित्सालय के कर्मी व चिकित्सक भी अटक गए। कुछ देर बाद लिफ्ट दोबारा अपने आप संचालित हो गई।
सुबह से दोपहर तीन बजे तक करीब चार बार लिफ्ट बंद हुई। इसके बाद चिकित्सालय के सीएमएस ने एक कर्मचारी की ड्यूटी लिफ्ट में लगा दी। ताकि किसी के फंस जाने पर तत्काल मदद मिल सके। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक करीब आठ गर्भवती महिलाओं को परिजनों का सहारा लेकर पहली मंजिल पर बने लेबर रूम तक जाना पड़ा। वहीं, प्रसूताओं को नवजात संग सीढ़ी या रैंप से आना पड़ा।
विज्ञापन
लिफ्ट खराब होने की सूचना कंपनी को दे दी है। जल्द ही लिफ्ट को सही करवाने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. अजय पटेल, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय