फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The incident of theft in shop revealed, three arrested

Bulandshahar News: दुकान में चोरी की घटना का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The incident of theft in shop revealed, three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


स्याना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहा पुल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गत 31 दिसंबर को एग्रीकल्चर दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी भी आरोपियों ने ही की थी। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि गत 31 दिसंबर 2023 की रात अभियुक्तों द्वारा नगर के गणपति भवन के समीप चौहान एग्रीकल्चर स्टोर दुकान का पीछे से चैनल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रामेश्वर निवासी गांव किरयावली थाना नरसैना, प्रताप निवासी गांव चांदपुर पूठी व संजय निवासी गांव थलइनायतपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से दो सिलेंडर, पीतलनुमा 20 लोहे के बोल्ट, एक लोहे की मशीन व 18 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करने की बात कबूल की है साथी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed