फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The humidity caused trouble, the temperature was 34 degrees

Bulandshahar News: उमस ने किया बेहाल, तापमान रहा 34 डिग्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
The humidity caused trouble, the temperature was 34 degrees
बुलंदशहर। जिले में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार को फिर से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की संभावना लगातार बन रही है।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को हुई बारिश ने राहत दिलाई थी। इससे पिछले कुछ दिनों से हो रही गर्मी और उमस से राहत मिली थी। लग रहा था कि अब कई दिन तक राहत मिलेगी लेकिन इसके बाद रविवार को भी हल्के बादल छाए रहे तो तेज धूप भी रही। तेज धूप के बीच उमस के चलते गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन में उमस ने भी लोगों को बेहाल किया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रामानंद पटेल का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। आगामी कई दिन तक बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed