{"_id":"57c9c40f4f1c1bd2352cb613","slug":"the-hospital-received-medicines-expire-summons-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मिली एक्सपायर दवाई, प्रभारी को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मिली एक्सपायर दवाई, प्रभारी को किया तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
दवाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में बुखार का कहर जारी है। लोग बुखार से मर रहे हैं। गरीबों को दवा तक नहीं मिल पा रही, लेकिन चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। सिकंदराबाद अस्पताल में हजारों रुपये की दवाएं एक्सपायर हो गईं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अफसरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
एक्सपायर हुई दवाओं के मूल्य की रिकवरी डॉक्टर और फार्मासिस्ट के वेतन से की जाएगी। सिकंदराबाद अर्बन हेल्थ पोस्ट पर सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी और चीफ फार्मासिस्ट डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने औचक निरीक्षण किया। अर्बन हेल्थ पोस्ट की दवाओं को चेक किया गया तो बड़ी मात्रा में एक्सपायर मिलीं।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि हजारों रुपये की दवाएं एक्सपायर हो चुकी है। अधिकांश दवाएं एंटीबायोटिक थीं, जो बुखार में काफी उपयोगी हो सकती थीं। दवाओं के एक्सपायर होने की जानकारी न देने पर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अर्बन हेल्थ पोस्ट के डॉक्टर और फार्मासिस्ट के वेतन से एक्सपायर हुई दवाओं के मूल्य की रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिलेभर में बुखार कहर बरपा रहा है। बुखार से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है।
प्रभारी को तलब कर स्पष्टकीकरण मांगा गया है। एक्सपायर दवा के मूल्य की रिकवरी डॉक्टर और फार्मासिस्ट के वेतन से होगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ