फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The highest number of viral patients arrived at the health fair.

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में वायरल के पहुंचे सर्वाधिक मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़/खुर्जा। जिले में संचालित 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में वायरल समेत अन्य बीमारियों के तीन हजार से अधिक मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। साथ ही जांच व दवा आदि की सुविधा का लाभ लिया। आरोग्य मेले में वायरल, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी, त्वचा रोग, सीने में दर्द, हड्डी, नेत्र समेत अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में सीएचओ भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। सीएचओ ने बताया कि मेले में अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित रहे। सभी की जांच कर परामर्श व दवा की सुविधा दी गई। अहमदगढ़ पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को फार्मासिस्ट पर भी निर्भर रहना पड़ता है। रविवार को भी फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने 32 मरीजों को परामर्श दिया। इस दौरान बुखार के 11, सर्दी-जुकाम के छह व 15 अन्य बीमारी के मरीज रहे।
विज्ञापन

वहीं, धरपा स्थित पीएचसी में डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि 44 मरीजों ने जांच कराई। जिसमें नौ मरीज कफ और जुकाम के आए। उधर, नगर के शास्त्री नगर, गिरधारी नगर, सरायधारी, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों ने परामर्श लिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहर ने बताया कि आरोग्य मेले में तीन हजार से अधिक मरीजों ने सुविधा का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed