फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The heat wave has led to restrictions on leaving homes.

Bulandshahar News: लू ने लगाई घरों से निकलने पर पाबंदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
The heat wave has led to restrictions on leaving homes.
खुर्जा में जीटी मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
बुलंदशहर/सलेमपुर/बुगरासी/बीबीनगर/डिबाई। जिले में लू और तपिश का कहर जारी है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम 45 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में बुलंदशहर सातवां सबसे गर्म शहर रहा। दोपहर होते-होते गर्मी इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


तेज धूप के कारण लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी इस झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द निजात मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

दोपहर के समय शहर की व्यस्त सड़कें और मुख्य बाजार सूने पड़ गए। लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। धूप से बचने के लिए युवतियां अपने चेहरों को पूरी तरह ढककर सफर करती नजर आईं। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 30 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दर्ज की गई जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं। अभी इससे जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed