फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The grand drama of Shurpanakha's severed nose and Sita's abduction was staged.

Bulandshahar News: शूपर्णखा की कटी नाक व सीता हरण की भव्य लीला का हुआ मंचन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The grand drama of Shurpanakha's severed nose and Sita's abduction was staged.
जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बुलंदशहर/गुलावठी/ऊंचागांव/बुगरासी/अनूपशहर/डिबाई/शिकारपुर/स्याना/जहांगीराबाद/औरंगाबाद/अहार/बीबीनगर। जिले में नगर से लेकर देहात तक रामलीला मंचन की धूम है। दर्शक भी रामलीला देख गदगद हो रहे हैं। वहीं, जिले में कहीं पर शूपर्णखा की नाक कटी तो कहीं पर सीता हर की लीला का कलाकारों ने शानदार मंचन किया।
विज्ञापन

नगर के नुमाइश मैदान में कलाकारों शूर्पणखा नाक काटने, खर-दूषण व सीता हरण समेत अन्य लीलाओं का शानदार मंचन किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान रहे। इनके साथ भवतोष गुर्जर, जन्मेजय सिंह, श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित मित्तल कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता व प्रभारी दिनेश अग्रवाल आदि शामिल रहे। औरंगाबाद में समाजसेवी राजेश पाराशर ने भगवान श्रीराम के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान श्रीराम की आरती उतारकर कर किया स्थानीय कलाकारों ने विभीषण शरणागति, पुल बांधना, रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन किया।अध्यक्ष योगेश सिंधल, रवि प्रधान गुड्डू गुर्जर, मनोज गोयल, ध्रुव सिंघल, नितिन सिंघल व राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्याना में कलाकारों ने कुंभकरण व मेघनाद वध की लीला का मंचन किया। इससे पहले अंगद-रावण संवाद सुनकर दर्शक गदगद हो गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप, प्रवेशचंद अग्रवाल, गणेशी अग्रवाल, पिंटू गुप्ता, महेश प्रजापति व तुषार गुप्ता आदि मौजूद रहे। बुगरासी में भगवान श्रीराम ने धर्म, न्याय और वीरता के मार्ग पर चलते हुए बाली का वध किया और अपने मित्र सुग्रीव को उनका वैध राज्य दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद में वाली वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा बालि वध के प्रसंग का जीवंत चित्रण देख श्रद्धालु भक्तिभाव से भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल व पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
डिबाई की रामलीला वृंदावन की श्रीराम श्याम लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा दिखाई गई। स्वामी लेखराज व ओम प्रकाश शर्मा ने चौपाइयों का गुणगान किया। संचालन महेश गुप्ता, एंकर समीर गौतम, दीपक चटपटी ने किया। रामलीला एवं रासलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल आदि ने महाआरती की।

गुलावठी की रामलीला में शूपर्णखा नाक भंग व सीता हरण की भव्य लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शरद गर्ग, महामंत्री मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हैप्पी वर्मा मौजूद रहे। इसी तरह शिकारपुर, अनूपशहर, बीबीनगर, अहार और ऊंचागांव समेत अन्य स्थानों पर भी रामलीला मंचन की धूम रही।

जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

जहांगीराबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed