{"_id":"68a35bf2de16ec9f4a0b18c3","slug":"the-girl-committed-suicide-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-701949-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवती ने दी जान, दो दिन बाद दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवती ने दी जान, दो दिन बाद दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
अहार। एक युवती के जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया था। उसके कपड़े भी जला दिए थे। मौत के दो दिन बाद युवती की मां ने गांव निवासी तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार रात तहरीर देकर बताया कि वह नौ अगस्त को मायके गई हुई थी। बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब चार बजे बेटी जंगल से चारा लेने गई थी। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने ईख के खेत में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। 11 अगस्त को वह मायके से लौटी तब बेटी ने कुछ नहीं बताया।
13 अगस्त को गांव निवासी एक युवक ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके पास उनकी बेटी का अश्लील वीडियो है। इसके बाद उसने बेटी से पूछताछ की तो सारी जानकारी सामने आई। मां ने बताया कि सामाजिक लोकलाज के डर से बेटी ने 14 अगस्त को विषैला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तत्काल उसे लेकर जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल गए। वहां से चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। 16 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पुलिस की जांच में उलझ रही कहानी
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला उलझता नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम न होने की वजह से मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। अभी तक की जांच में कोई अश्लील वीडियो भी नहीं मिला है। जिस युवक ने मृतका की मां को वीडियो होने की बात बताई थी, वह भी फरार है। अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया था। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। - डा. तेजवीर सिंह, एसपी देहात