फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The frost is making people shiver, people yearn to see the sun, the mercury drops

Bulandshahar News: कंपकंपी छुड़ा रहा पाला, सूरज के दर्शन को तरसे लोग, गिरा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The frost is making people shiver, people yearn to see the sun, the mercury drops
खुर्जा में ठंड के कारण गर्म कपड़े पहनकर जाती महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर। कोहरे व शीतलहर के बाद पाले ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है। शनिवार एक बार फिर तापमान गिर गया। छाए बादल के बीच सूरज के दर्शन नहीं होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से कोहरा व शीतलहर की वजह से कंपकंपा देने वाली ठंड जारी रही। वहीं, पाले व पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। रात में पाला पड़ने से भी ठंड में इजाफा हुआ और तापमान भी गिर गया। शनिवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से पूरे दिन लोग बाहर अलाव व कार्यालयों और घरों में रूम हीटर के सहारे ठंड और गलन से राहत पाने की कोशिश करते रहे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ा। सर्द हवाओं के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

जिले में पूरे दिन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं से लोग बेहाल रहे। ऐसे मौसम के बीच शनिवार को अधिकतम 1.2 डिग्री कम होकर 16 पर और न्यूनतम 1.6 डिग्री गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि इस समय बादल छाए हैं। शीतलहर के बीच रात में पाला भी पड़ रहा है। ऐसे में ठंड में इजाफा होने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। ऐसे मौसम से जल्द राहत के आसार नहीं बन रहे हैं। कंपकंपा देने वाली ठंड का असर जारी रहेगा।

कोहरा का असर कम होने का भी अनुमान बनने लगा है। इस ठंड से बचाव जारी है। साथ ही आलू व सरसों समेत सब्जी की फसलों पर भी किसान नजर बनाए रखें। रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 व 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed