फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The forest department launched an investigation into reports of a leopard sighting in Kheda village

Bulandshahar News: तेंदुआ दिखने की सूचना पर खेड़ा गांव में वन विभाग ने शुरू की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The forest department launched an investigation into reports of a leopard sighting in Kheda village
पहासू क्षेत्र के गांव खेड़ा में दिखे तेंदुए के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट । स्रोत : वीडियो ग्र
पहासू। खेड़ा गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। हालांकि गांव में अभी तक तेंदुए कोई पद चिह्न विभाग को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को खेड़ा गांव के लोगों ने वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को सूचना दी कि खेतों में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया है। इसके बाद खेत में तेंदुआ के घूमने के दो वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई और लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश पंडित ने बताया कि तालाब के किनारे तेंदुआ दिखने को लेकर पूरे गांव में चर्चा बनी हुई है। ऐसे में लोग खेतों की ओर भी नहीं जा रहे हैं। ग्रामीण राजकुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए के डर से बुधवार रात को जागकर पहरा दिया गया। साथ ही सभी ग्रामीणों को दरवाजा ठीक से बंद रखने और सतर्क रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि तेंदुए से मनुष्य के अलावा अन्य पशुओं की जान को भी खतरा है। ऐसे में वन विभाग की टीम के साथ लगातार जांच की जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि बुधवार रात से लगातार टीम गांव में जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी जंगली जानवर के पद चिह्न नहीं मिले हैं। वहीं, वायरल दो वीडियो में से एक बिजनौर क्षेत्र का है। दूसरे वीडियो की जांच हो रही है कि वह यहां की है या नहीं। साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed