फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The first merit list will be released on the 7th, admissions will start from the 8th

Bulandshahar News: सात को जारी होगी पहली मेरिट, आठ से होंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से जिलेेेे के कॉलेजों में संचालित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कॉलेजों ने प्रवेश के लिए मेरिट बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली मेरिट सात अगस्त को जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 12 अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका दिया जाएगा।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि कॉलेज स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों का पंजीकरण डेटा अपनी समर्थ लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर डाउनलोड करें।
विज्ञापन

पंजीकृत अभ्यर्थियों के बारहवीं के अंकों के प्रतिशत में वेटेज के प्रतिशत को जोड़कर निर्धारित सीटों के सापेक्ष एडेड एवं सरकारी कॉलेज में संचालित बीए, बीएससी, बीएससी (एजी) ऑनर्स एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए पांच प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा सीट छोड़कर आरक्षण नियमों (वर्टिकल एवं होरिजेंटल) और अन्य स्टेट वेयर बोर्ड कोटा का पालन करते हुए पहली मेरिट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बताया कि कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग-अलग कक्षाओं के लिए काउंटर बनाए जाएंगे। जहां पर संबंधित कक्षाओं के छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed