फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The documentary will now vote 'lessons'

अब डॉक्यूमेंट्री देगी मतदान का ‘सबक’

Sat, 21 Jan 2017 11:44 PM IST
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
The documentary will now vote 'lessons'
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2017 में मतदान प्रतिशत और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने 1.15 घंटे की डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है। डाक्यूमेंट्री फिल्म से पीठासीन-पोलिंग अफसर प्रथम, पोलिंग अफसर द्वितीय और पोलिंग अफसर तृतीय मतदान का सबक सीखेंगे। इसमें मतदान कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी।

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार इस डाक्यूमेंट्री को दिखाने की  तैयारी   सूबे के सभी जिलों में की जा रही है। निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचासरत है। इसके मद्देनजर पोलिंग में मुख्य भूमिका निभाने वाले अफसरों को डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


सवा घंटा (एक घंटा 15 मिनट) की डाक्यूमेंट्री फिल्म में चुनाव अधिकारी इवीएम की बारीकियां, मतदान का तरीका और इवीएम ऑपरेटिंग की कला सीखेंगे। डाक्यूमेंट्री में मतदाता बूथों पर वोटरों से किस सरल अंदाज में वोट डलवाई जाए, बूथ पर मतदाता से कैसा व्यवहार होना चाहिए। अफसर फिल्म देखकर यह पद्धति भलीभांति सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मतदाता को वोट के लिए कितना समय मिलना चाहिए। फिल्म देखने के उपरांत आयोग की स्थानीय मशीनरी टाइम प्लान बनाएगी। वोटिंग टाइम प्लान के पीछे निर्वाचन आयोग की मंशा मतदाताओं को अधिक समय तक कतार में खड़े रहने से निजात दिलाना है। आयोग ने डाक्यूमेंट्री फिल्म की सीडी चुनाव वाले जिलों के कार्मिक सेल को उपलब्ध करा दी है। 

जिले में केंद्रीय विद्यालय मेें दो फरवरी से पांच फरवरी तक पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अफसरों को डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म के लिए 28 प्रोजेक्टर्स की व्यवस्था की जा चुकी है। एक कक्ष में 40 पोलिंग अफसर और पीठासीन अफसर फिल्म देखेंगे।

छात्रों ने की मतदान करने की अपील

जिले के शिक्षण संस्थानों में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली, जादू का शो और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकों की भी भागीदारी रही।

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जादूगर एनए पाशा द्वारा छात्राओं को जादू के माध्यम से मतदान को प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज ने की। जादूगर एनए पाशा ने जादू के माध्यम से छात्राओं को मतदान का संदेश देते हुए अच्छे संस्कार की प्रेरणा दी।

इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। स्याना में ब्लाक के कर्मचारियों ने रैली निकाली व लोगा से मतदान की अपील करते हुए नारेबाजी की। एडीओ दुर्गा प्रसाद व कांति प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मतदान का प्रतिशत अधिक होना चाहिए। लेखाकार रविंद्र शर्मा ने भी लोगों को मतदान की महत्ता को बताया।

जब्बार खां, शाकिब खां, उपेंद्र सिंह, कपिल कुमार, बलराम सिंह, डॉ. नरेश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। औरंगाबाद में शनिवार को सगीर गांधी जनसेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में स्याना बस स्टैंड के निकट मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसपी अनुला वर्मा ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक कासिम अहमद, वसीम एथलीट, मासूम अली, अब्दुल रशीद नकवी, मनोज गुप्ता, प्रवेश लोधी, डॉक्टर लख्मी चंद, इस्लाम, अरविंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed