फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The chiefs protested and demanded a solution to the problem

Bulandshahar News: प्रदर्शन कर प्रधानों ने की समस्या के समाधान की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The chiefs protested and demanded a solution to the problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने तहसीलदार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। साथ ही मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।


शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष जगमाल मावई ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते ग्राम प्रधान परेशान हैं और अब ग्राम प्रधानों की समस्याओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम प्रधानों से भी आह्वान किया कि अपनी समस्याओं को अपने लेटर हेड पर लिखकर जमा करें। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार रावत को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। तहसीलदार ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि 26 जनवरी के बाद एसडीएम सदर से वार्ता कराते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंक कौशिक, तहसील अध्यक्ष विपिन जादौन, नौशाद अली, वसीम, फिरोज, डॉक्टर शाहनवाज, ओम प्रकाश, जसवंत भारती, ओमप्रकाश, कृपाल सिंह, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed