{"_id":"5951548f4f1c1b805b8b46e6","slug":"the-bureaucratic-duma-showed-on-divyang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग पर दिखाई अफसरशाही डीएम ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग पर दिखाई अफसरशाही डीएम ने किया तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
divyang
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग कर्मी पर अफसरशाही दिखाना सिंचाई विभाग के अफसरों को भारी पड़ गया। उनकी मनमानी पर दिव्यांग कर्मी की पत्नी ने जिले की मुखिया से गुहार लगाई। शिकायत पर डीएम ने एक्सईएन को तलब कर लिया। मनमानी करने वाले अफसर अब बैकफुट पर आ गए हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में आए दिन खुल रहे भ्रष्टाचार के मामले से बौखलाए अफसरों ने सीएमओ द्वारा अनफिट दिव्यांग चौकीदार पीटर जैम्स पर कार्रवाई कर दी थी। स्वच्छता अभियान को तबादले का आधार बताते हुए दिव्यांग कर्मी को साहब ने मोर्चा संभालने के लिए कॉलोनी भेज दिया।
विज्ञापन
एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग पीटर जैम्स की पत्नी ने अफसरों की इस मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से की। पीटर की पत्नी ने आरोप लगाया कि विभाग में आए दिन फर्जीवाड़ा खुलने से अफसर बौखला गए हैं। उनके पति पर फर्जीवाड़े की सूचना लीक करने का आरोप लगाते हुए उनका तबादला किया गया।
विज्ञापन
उनके पति को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई अफसरों को तलब कर लिया। दिव्यांग कर्मी को पहले की तरह ड्यूटी करते रहने के निर्देश अफसरों को दिए गए। सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। गोमती रिवर फ्रंट फर्जीवाड़े में फंसे एक्सईएन को हाल ही में बुलंदशहर से हटाकर फैजाबाद संबंद्ध किया गया है। ब्यूरो